संभागीय रेल प्रबंधक दयानंद जी का स्वागत विमल बाफना ने किया।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल सलाहकार समिति की प्रथम परिचय बैठक में डीआरएम कार्यालय में रखी गई जिसमें संभागीय रेल परामर्शदात्री समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । सर्वप्रथम डीआरएम महोदय दयानंद जी का स्वागत रेल सलाहकार समिति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर समिति के सदस्य विमल बाफना के द्वारा किया गया , बैठक में सभी सदस्य माननीय विधायक पश्चिम राजेश मूणत जी राजेश शर्मा जी विजय गोयल जी विकास तिवारी विमल बाफना जवाहर जैन आदि सदस्य उपस्थित थे सभी के द्वारा सुझाव प्रस्ताव किए गए दुर्ग से उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाने की मांग की क्योंकि उदयपुर टूरिस्ट पर्यटन क्षेत्र होने के साथ-साथ कोटा रूट में जिसे पढ़ाई का एक गढ़ माना जाता है काफी संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं सुविधा उपलब्ध हो सकेगी वर्तमान में बिलासपुर से मद्रास जाने वाली ट्रेन साप्ताहिक है उसे दो बार परिचालन किया जाए इसके साथ ही जैनियों का एक बड़ा पर्व दुर्ग से धनबाद पारसनाथ स्टेशन तक चलाया क्योंकि होली पर्व पर विशेष मेला उपरोक्त स्थान पर जो वर्ष में एक बार होता है,लगता है । स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की मांग की इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर कैंटीन पर वेज- नॉनवेज को अलग-अलग कर चलाई जाए प्लेटफार्म पर होने वाली सुरक्षा में कमी होने के कारण सभी प्लेटफार्म पर आसामाजिक तत्व का जमावड़ा रहता है उस पर विशेष ध्यान देकर सुरक्षा दायित्व बढ़ाया जाए जिस पर डीआरएम महोदय ने सकारात्मक जवाब देते हुए प्रस्ताव मुख्यालय भेजने की बात कही इसके लिए हम डीआरएम महोदय की आभारी रहेंगे डीआरएम महोदय दयानंद जी सीनियर डीसीएम अवधेश जी राकेश जी कौशल जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी रेलवे उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.