कोयलीबेड़ा ब्लॉक/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
श्रीश्री रामकृष्ण परमहंस देव जी का 190वाँ जन्म जयंती पखांजुर में धूमधाम से मनाया गया।
पखांजुर (CNI NEWS) रामकृष्ण मिशन आश्रम पखांजुर में परम पूज्य स्वामी अनुभवानन्द जी महाराज सह सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के गरिमामय उपस्थिति में आज अनुष्ठान का शुभारंभ करते हुये सर्वप्रथम पखांजुर रामकृष्ण आश्रम पूजार्चना करने के पश्चात पूरे नगर में डीजे गाजेबाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।
इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों ने नगर में भ्रमन करने के पश्चात मंदिर में दोपहर बजे डेढ बजे अंजली पूजा अनुष्ठान किया गया,दो बजे से पदावली कीर्तन,अंत मे खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया,पखांजुर रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष टुलु भट्टाचार्य,उपाध्यक्ष रंजन कुमार दास,अधीर मंडल, सचिव सुपद,सरकार, सहसचिव, दयालहरि दास,कोषाध्यक्ष प्रदीप बावाली,सदस्य अर्जुन साना, अशोक बिस्वास, अजित नंदी,विश्वजीत सरकार,अरुण हालदार,परिमाल गोलदार, कृष्ण मजूमदार, जयलाल प्रधान, सुभाष दत्त,तारक बाला, सुबोध बिस्वास, परितोष राय आदि।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.