Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 31, 2025

जैविक खेती को बढ़ावा देने मंगलतराई में ऑर्गेनिक मड़ई 2025 का हुआ आयोजन कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को जैविक खेती के फायदे बताकर जैविक कृषि हेतु किया प्रोत्साहित

 

रिपोर्ट भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़


जैविक खेती को बढ़ावा देने  मंगलतराई में ऑर्गेनिक मड़ई 2025 का हुआ आयोजन



कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को जैविक खेती के फायदे बताकर जैविक कृषि हेतु किया प्रोत्साहित 

बालोद, 29 मार्च 2025

   केंद्र प्रवर्तित परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत आज जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम मंगलतराई में ”ऑर्गेनिक मड़ई – 2025” का आयोजन हुआ। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए। 




 ऑर्गेनिक मड़ई में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चेमन देशमुख मौजूद थे। ऑर्गेनिक मड़ई में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने स्टॉल के माध्यम से उत्पादों एवं कृषि यंत्रों को प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्टालों का अवलोकन कर जैविक उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उत्पादों के उत्पादन एवं विक्रय आदि के संबंध में चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

       कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैविक खेती के फायदों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से होने वाले उत्पाद का मूल्य भी बेहतर होता है तथा जैविक उत्पाद सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। जिससे इन उत्पादों की बाजार में बहुत अधिक मांग होती है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती को अपनाएं। कार्यक्रम को जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, श्री चेमन देशमुख, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथिलेश निरोटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो ने भी संबोधित कर 

किसानों को जैविक खेती करने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में परंपरागत कृषि विषयांतर्गत वैज्ञानिक व्याख्यान एवं कृषि परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर जैविक कृषि कर रहे कृषकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर, श्री अंजोर सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad