महासमुंद।
जनपद पंचायत बसना क्षेत्र क्रमांक 21अंकोरी से भारी बहुमत में जीत हासिल करने वाले लोकप्रिय उम्मीदवार प्रकाश सिन्हा का जीत के बाद प्रथम क्षेत्र आगमन पर कार्यकर्ता तथा आम जनता ने बाजे गाजे एवं फुलमाला से भव्य स्वागत किया। सर्व प्रथम प्रकाश सिन्हा ने ग्राम अंकोरी में आते ही जगन्नाथ मंदिर एवं ठाकुर देव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस बीच लोगों ने गुलाल एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। तत्पश्चात बाजार पड़ाव पर सभा के रूप मे कार्यक्रम तब्दील हुआ जहां नवनिर्वाचित जनपद सदस्य एवं सरपंचों का तथा इस कार्यक्रम में आये समाज प्रमुखों का भी स्वागत सम्मान किया गया। सभी ने गुलाल लगा कर बधाई दी।
इस आयोजन में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने कहा की क्षेत्र के विकास को लेकर हम सब मिलकर निरंतर काम करेंगे। इस क्षेत्र भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच वेणुधर प्रधान, गोंड समाज कार्यकारी अध्यक्ष बरतराम नागेश, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, पूर्व सरपंच रवि डड़सेना, महेंद्र प्रधान,मुरली नायक, नवनिर्वाचित सरपंच गीतांजलि यादव, बीरु यादव, एवं शीत गुप्ता, सेवक दास दीवान,ऋषि दास,राजु सांई,अभय धृतलहरे तथा समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.