Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 13, 2025

जिला पंचायत कबीरधाम में आयोजित हुआ प्रथम सम्मिलन जिला पंचायत कबीरधाम के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया

 जिला पंचायत कबीरधाम में आयोजित हुआ प्रथम सम्मिलन



जिला पंचायत कबीरधाम के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया


कवर्धा, 13 मार्च 2025।  जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूरा होने के बाद, जिले के सभी सदस्यों का प्रथम सम्मिलन जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे से आयोजित हुआ। इस अवसर पर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी और अन्य सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया। प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने की। इस दौरान, जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने जिला पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों की जानकारी सभी सदस्यों को दी।

सम्मिलन के दूसरे सत्र में दोपहर 1 बजे से नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद, जिला पंचायत विकास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15वीं वित्त आयोग योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों की योजना बनाई जानी है, जिसमें टाइड और अनटाइड फंड के तहत कार्य प्रस्तावित होंगे। टाइड फंड के अंतर्गत पेयजल और स्वच्छता से संबंधित कार्य किए जाएंगे, जबकि अनटाइड फंड में जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्यों का प्रस्ताव देंगे।

इसके साथ ही प्रथम सम्मिलन में क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 2 से श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक 3 से श्री राम कुमार भट्ट, क्षेत्र क्रमांक 4 से श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरें, क्षेत्र क्रमांक 5 से श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, क्षेत्र क्रमांक 6 से श्रीमती ललिता रूप सिंह धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 7 से श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्री राजकुमार मेरावी, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्री वीरेंद्र कुमार साहू, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्री रोशन दुबे, क्षेत्र क्रमांक 13 से श्रीमती राजकुमारी राजेंद्र साहू ने भाग लिया। इस अवसर पर, उप संचालक पंचायत श्री राज तिवारी, जिला पंचायत कबीरधाम के लेखा अधिकारी श्री भानु प्रताप नेताम और अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें जिले के सभी 14 क्षेत्रों से सदस्य निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित सदस्यों में क्षेत्र क्रमांक 14 से श्री ईश्वरी साहू जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र क्रमांक 10 से श्री कैलाश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad