पुलिस चौकी संबलपुर में नवनिर्मित पुलिस बैरक का किया उद्घाटन
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा 02 मार्च 2025:- छ.ग. शासन एवं प्रशासन द्वारा आम जनताओं की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से बेमेतरा जिले के पुलिस चौकी संबलपुर में पुलिस बैरक को स्वीकृत किया गया है।
जिसके तहत आज 02 मार्च रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू व पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारगण की उपस्थित में पुजा अर्चना कर बेमेतरा जिले के थाना नवागढ, पुलिस चौकी संबलपुर में नवनिर्मित पुलिस भवन का सिलान्यास कर रिबन काट कर लोकार्पण किया गया।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने हेतु एवं आम जनताओं की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से पुलिस चौकी संबलपुर में नवनिर्मित पुलिस भवन का लोकापर्ण किया गया। नवनिर्मित पुलिस बैरक पुलिस जवानों के ठहरने की सुविधाओं को ध्यान रख कर बनाया गया है।
ताकि किसी प्रकार की समस्या ना हो और पुलिकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुचारू रूप से कर सकें। अच्छी छवि के लिए और सुरक्षा के बेहतर माहौल के लिए शांति व्यवस्था बहुत जरूरी है किसी भी के बहकावे में नहीं आना है। हरहाल में हमें सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखना है। साथ ही नवनिर्मित पुलिस भवन का लोकापर्ण होने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस चौकी संबलपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि जितेन्द्र कुमार कश्यप, प्रधान आरक्षक राजेश राजपूत, आरक्षक अमित यादव, मनोज यादव, भुषण राजपूत, धनंजय राजपूत, कमलेश साहू, फत्ते पाटिल सहित अन्य मौजूद रहे!




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.