श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज, रायपुर द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के सदस्यों द्वारा होली मिलन समारोह शिव मंदिर, रामसागर पारा में भगवान के भक्ति गीतों के साथ मनाया ।
इस मिलन समारोह की शुरुआत सदस्यों ने भगवान के साथ गुलाल एवं फूलों से होली खेलकर की।रंगोत्सव के इस त्योहार पर सभी सदस्यों ने फाग गीतों पर भगवान के साथ होली खेली और झूम कर नृत्य किया ।
सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी। इस मिलन समारोह में उपस्थित रहे, अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, पम्मी भैया, अल्लू महाराज, नरेश शर्मा, के.के.शर्मा, बसंत तिवारी, मनोज शर्मा,कमल शर्मा, श्री कांत शर्मा,नवीन शर्मा, संजय चौबे सहित बड़ी संख्या समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.