Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 12, 2025

नवनिर्वाचित छुरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने रैली निकालकर नगर वासियों का किया आभार व्यक्त

 भूपेन्द्र सिन्हा 


नवनिर्वाचित छुरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने रैली निकालकर नगर वासियों का किया आभार व्यक्त

 


गरियाबंद /छुरा : नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा से लुकेश्वरी निषाद ने जीत हासिल की थी साथ ही बीजेपी से छः पार्षदों ने भी जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के नौ पार्षदों ने जीत हासिल की थी जिसके बाद उपाध्यक्ष चुनाव में अंततः कांग्रेस के समीम ख़ान ने उपाध्यक्ष पर जीत हासिल की।



वहीं शपथग्रहण समारोह को लेकर यहां दोनों ही पार्टियां में कुछ खींचतान भी देखने को मिला, जहां भाजपा पार्षद एवं अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह मंगल भवन में शपथ ली तो वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने नगर पंचायत में शपथ ग्रहण की।



  इसी क्रम में जीत हासिल करने के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष समीम ख़ान ने आभार रैली निकाल कर सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर में पटाखे फोड़ कर ढोल नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षदों सहित राजमहल के राजपरिवार व पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर के वरिष्ट नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


अब आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि नगर के विकास में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ मिलकर विकास कार्य करेंगे या शपथग्रहण समारोह जैसे अलग अलग दिखाई देंगे या फिर नगर विकास के लिए एक साथ मिलकर कार्य करेंगे ये आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad