Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 8, 2025

बुचीपार पंचायत के सरपंच व पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

 बुचीपार पंचायत के सरपंच व पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।



सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुचीपार में नवनिर्वाचित सरपंच एवं १३ वार्ड के पंचों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सरपंच लुकेश कुमार पाठक एवं पंच गणों व गणमान्य नागरिको द्वारा सरस्वती मां , भारत मां, छत्तीसगढ़ महतारी व महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव विष्णु ध्रुव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उक्त अवसर पर पंच लक्ष्मी साहू, उर्मिला साहू, सुमित्रा साहू, विमला साहू, भीख राम ध्रुव, बुधारी साहू, शकुन ध्रुव, रजिया ध्रुव, रिखीराम साहू,कुमारी साहू,चंद्रकुमार साहू, रोहित साहू,  सरिता साहू, सिमगा जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला पूर्व सरपंच भुनेश्वर ध्रुव ग्रामीण जन योगी साहू,मनोज साहू,दिलीप साहू,बुद्धू साहू, राजेंद्र पाठक ,मुन्ना साहू,श्यामलाल साहू, धनुष साहू, रामू साहू, अयोध्या साहू, जगन्नाथ साहू, शिवकुमार पाठक, टेमन साहू, तानसेन साहू, होरी लाल साहू, मंगल ध्रुव,छन्नू साहू, मितानिन राजेश्वरी साहू,गोदावरी साहू, तामेश्वरी साहू, एम टी सरस्वती सेन , आसकरण साहू, रामलाल साहू, प्यारे साहू, दुकलहा निषाद,तोरण निषाद,रामरतन साहू उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने के पश्चात सरपंच लुकेश कुमार पाठक ने कहा कि जिन मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया है उनका धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मैं बिना भेदभाव से अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार आप सबके सहयोग से जनता के भलाई का कार्य  करूंगा एवं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी सचिव विष्णु ध्रुव ने किया। लक्ष्मण वर्मा दावनबोड एवम योगी साहू ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad