महादेव घाट रोड व्यापारी संघ ने मनाया होली मिलन समारोह ।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।रायपुर -महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ द्वारा कार्यालय हेतु जगह की मांग सांसद महोदय का आश्वासन
महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा 23 3 25 रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था
जिसमें मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन जी अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा अध्यक्षता श्रीमती सरिता आकाश दुबे पार्षद सुंदर नगर वार्ड श्रीमती सुमन अशोक पांडे पार्षद ठाकुर प्यारे लाल वार्ड उपस्थिति में हुआ महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा जिसका गठन वर्ष 2012 में किया गया था
उसे समय सदस्य संख्या 160 थी जो आज 400 पर हो चुकी है महादेव घाट रोड व्यापारी संघ कल्याण संघ के कार्यालय के लिए माननीय बृजमोहन जी अग्रवाल सांसद रायपुर से मांग की गई जिसमें उन्होंने जमीन दिलाने का की मांग को स्वीकार किया शासन से दिलाने की बात का आश्वासन दिया
उपरोक्त अवसर पर सुंदर नगर वार्ड की पार्षद श्रीमती सरिता आकाश दुबे ने भी अपनी सहमति जताते हुए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही पार्षद श्रीमती सुमन अशोक पांडे ने भी व्यापारी संघ के कार्यों को सराहना करते हुए कहा व्यापारी संघ के द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर व्यापारी हित के कार्य करते हैं मैं उनकी बहुत प्रशंसा करती है,
चेंबर ऑफ कॉमर्स से निकेश बरडिया शंकर बजाज हिमांशु वर्मा अमर बरलोटा सराफा एसोसियेशन से सुरेश भंसाली दीपचंद कोटडिया मर्चेंट एसोसिएशन से सतीश जैन सीएनआई न्यूज चैनल के पुरुषोत्तम जोशी का स्वागत कर सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
उपरोक्त अवसर पर महादेव घाट रोड व्यापारिक कल्याण संघ के प्रताप पिंजानी रमेश जैन धीरज ताम्रकार विमल बाफना राज अग्रवाल वैभव सालुंखे विश्वास अग्रवाल मोहन पटेल विनोद जैन विनोद जोशी राम चौरसिया चंद्रजीत देवांगन विनय भंसाली सचिन दुग्गड विक्की सोलंकी ललित सोनकर आकाश शर्मा रूपेश साहू हरीश ठारवानी महेश धनवानी व्यापारी संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों के स्वरुची भोज के साथ हुआ ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.