ग्राम पंचायत नवागांव के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण लिया
अजय नेताम / रिपोर्टर -
तिल्दा नेवरा सिमगा छैत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में शपथ ग्रहण का आयोजन दिन शुक्रवार 7 मार्च 2025 को शपथ ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण करने के पश्चात , जन प्रतिनिधियों व गांव के वरिष्ठ जनों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी , माँ सरस्वती , की विधिवत् पुजा अर्चना करने के पश्चात् दीप प्रज्जवलित कर पुष्प माल्यापर्ण अर्पित करने के उपरांत अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
वही ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रमेश साहू ने वर्तमान नवनिर्वाचित सरपंच नीरा कोसले
का पुष्प गुच्छ से स्वागत वंदन किया गया।
तत्पश्चात सरपंच व पंचो का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह सचिव अवधराम साहू के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया साथ ही शपथ ग्रहण में गांव के गणमान्य जनो की उपस्थिती भी थी। वही सरपंच नीरा कोसले ने कहां की गांव की विकास को पहली प्राथमिकताएं दी जायेगी व शासन की छोटी सी छोटी योजनाओं का हितग्राहियो को लाभ दिलाना वह गांव का विकाश कराना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामवासियों का आभार भी प्रकट किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.