भूपेन्द्र सिन्हा
नव निर्वाचित सरपंच ने विजय रैली निकालकर लोगों का आभार प्रकट किया।
गरियाबंद :- बीते दिनों छत्तीसगढ़ में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ जिसमें छुरा ब्लॉक के खरखरा पंचायत के विजयी सरपंच प्रत्याशी लता ध्रुव ने विजय रैली निकालकर पंचायत के लोगों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा जिस विश्वास और आशा के साथ मुझे पूर्ण बहुमत से सरपंच के पद पर चुना गया है उसको मै अच्छे से निर्वहन करूंगी, और ग्राम पंचायत खरखरा में जो भी कमी और समस्या है उसका मै पूर्ण रूप से समाधान करने का कोशिश करूंगी , जिस विश्वास के साथ मुझे ग्रामीणों ने जिताया है मैं उसमें खरा उतरूंगी, जनता के सभी समस्याओं के समाधान के लिए मेरे द्वारा पूरा प्रयास रहेगा, सभी मूलभूत सुविधाओं को ग्रामीणों उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है, ग्राम पंचायत के विकास एवं ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मै हमेशा दिलाऊंगी, साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत खरखरा के समस्त नागरिकों विजय रैली निकालकर इस जीत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.