भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष ने नई शराब दुकान खोलने पर दिखाई नाराजगी
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
सिमगा:- राज्य सरकार ने 67 नई शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है वही इस फैसले पर कुछ सामाजिक संगठन कड़ा विरोध जता रहे है। प्रदेश में नशामुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सबसे बड़ा अभियान चलाने वाली संस्था भगवती मानव कल्याण संगठन ने भी इसपर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। बलौदा बाजार भाटापारा जिला अध्यक्ष
नेमी चंद पटेल ने भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 67 नई शराब दुकान खोले जाने की निर्णय को अनुचित ठहराया है ।
पटेल ने यह कहा की बलौदा बाजार जिला में 21 ग्राम पंचायत में नई शराब दुकान खोलने जा रही है। यह सरकार बलौदा बाजार जिला सहित पूरे राज्य को शराब में डूबना चाह रही है इन गांवों में शराब दुकान खोलने से यहाँ की शांति भंग होगी और युवा वर्ग ज्यादा नशेड़ी हो जायेंगे। हम पिछले बीस वर्षो से परमहंस योगिराज सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में नशा मुक्ति,मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान समाज के निर्माण के लिए जिला में अभियान चला रहे जिससे प्रभावित होकर सैकड़ों परिवार नशा मुक्त होकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री को तो बंद नहीं कर पा रही है उसमे नये शराब दुकान खोलने से गांव गांव में लड़ाई झगडे बढ़ जायेंगे तथा बच्चे महिला प्रताड़ित किए जायेंगे। आगे उन्होंने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना करने के लिए समाज को नशामुक्त कराना ही होगा। वर्तमान भाजपा सरकार से शराबबंदी की उम्मीद थी लेकिन इन्होंने लाखो माताओं की उम्मीदों पर कड़ा प्रहार किया है जिसका विरोध हम सभी मिलकर करेंगे।
हमारे संगठन ने सिमगा तहसील के दरचुरा और आसपास के गांवों तथा बलौदा बाजार तहसील के करहीबाजार में बहुत मेहनत कर के सैकड़ों ग्रामीणों को नशा मुक्त किया आज इन गांवों में नया शराब दुकान खोला जाना बहुत ही गलत है।
इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के इस फैसले का लोग जमकर विरोध कर रहे साथ ही साथ इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.