राजनांदगांव
विदाई सह शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित।
विकासखंड डोंगरगढ़ के संकुल मुंगलानी में शिक्षक सम्मान
समारोह के साथ साथ पदोन्नत प्रधानपाठकों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संकुल से माध्यमिक प्रधानपाठक के रूप में पदोन्नत हुए श्री संतोष धुर्वे और श्री रामदयाल जोशी के साथ साथ पूर्व में प्रधानपाठक के रूप में पदोन्नत हुए श्री मनसुख लाल देवांगन, श्री मिलऊ राम रावत, श्री सुधाकर धरमगुड़े, श्री शिव कुमार कंवर, श्री नीलांबर चंद्रवंशी, श्री गोपीचंद कोमरा का पेन,डायरी, श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीअभिषेक शुक्ला, गुमान सिंह चन्द्रवंशी, आत्मा राम चंद्रवंशी,पूर्णानंद चंद्रवंशी,दिनेश साहू,मनोज साहू,ऐनूराम अम्बादे, देवेन्द्र खोब्रागढ़े, घनश्याम साहू,श्रीमती हेमलता ठाकुर, हेमबती कतलाम,विमला मानिकपुरी, भुनेश्वरी कैवर्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शिव कंवर और आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक श्री मनोज साहू ने किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.