Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 5, 2025

नशीली दवाई टैबलेट की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

 नशीली दवाई टैबलेट की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


 आरोपीयों के कब्जे से 600 नग Nitrazepam Tablets IP  टैबलेट दवाई कीमती 4680 रूपये एवं 01 नग स्कुटी कीमती 80000 रूपये एवं  01 नग मोबाईल कीमती 5000 रूपये तथा 01 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 15000 रूपये कुल कीमती 1,04,680 रूपये (एक लाख चार हजार छः सौ अस्सी रूपये) की नशीली दवाई व गांजा जप्त।

थाना बसना क्षेत्र में दिनांक 04.04.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि पदमपुर उडिसा की ओर से बसना तरफ एक काला रंग सुजुकी कंपनी स्कूटी एक्सेस 125 कं OD 17 AC 9211 में मादक पदार्थ नशीली दवाई को बिक्री हेतु परिवहन करने वाला है। बसना क्षेत्र में पुलिस की टीम के द्वारा महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक काला रंग सुजुकी कंपनी स्कूटी एक्सेस 125 की ओर आ रही थी। जिसे Anti Narcoties Task Force कि टीम  एवं थाना बसना पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त स्कुटी को रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) गगू गुतुला पिता कृष्णा गुतुला उम्र 38 साल साकिन चेल्लूरू थाना रामचंद्रपुरम मण्डलम जिला पूर्व गोदावरी (आंद्रप्रदेश) हाल वार्ड न 06 पदमपुर थाना पदमपुर जिला बरगड (उडिसा) का निवासी होना बताये। Anti Narcoties Task Force की टीम  के द्वारा स्कुटी की तलाशी ली गई। स्कुटी के डिक्की में भारी मात्रा में नशीली टैबलेट Nitrosun 10 Mg  कम्पनी का जिसका फार्मुला  Nitrazepam Tablets IP मिला। उक्त प्रतिबंधित नशीली दवाई रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस देने पर आरोपी के द्वारा कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया।

आरोपी से टीम के द्वारा पूछताछ करने पर गांजा का भी खरीदना बेचना बताया जिससें रायपुर के 02 व्यक्तियों को गांजा देना बताया जिसमें पुलिस टीम के द्वारा end to end  कार्यवाही के तहत् गांजा लेकर गए 02 व्यक्तियों को पकड कर पूछताछ करने पर अपना नाम (2) मो. सलमान पिता मो. सलीम उम्र 32 वर्ष सा. बैरनबाजार थाना सिटी कोतवाली रायपुर एवं (03) सुंदर दीप पिता भगवानों दीप उम्र 19 वर्ष सा. सा. बैरनबाजार थाना सिटी कोतवाली रायपुर का होना बताया जिनके कब्जे से 01 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 20000 रूपये जप्त किया गया।

आरोपी के कब्जे से 01 सफेद प्लास्टिक झिल्ली के अंदर भरा अवैध नशीली दवाई Nitrosun 10 Mg कम्पनी का जिसका फार्मुला Nitrazepam Tablets IP  है एक झिल्ली में 06 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 10 पत्ता है और प्रत्येक पत्ता में 10 टेबलेट, प्रत्येक पैकेट में 100 टेबलेट प्रत्येक टेबलेट कुल 600 नग टेबलेट प्रत्येक पत्ता का मूल्य 78 रूपये कुल कीमती 4680 रूपये एवं 01 नग स्कूटी  कीमती 80000 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रुपये कुल जुमला कीमती 89680 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना बसना में अपराध/धारा 21(बी) एन.डी.पी.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad