Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 21, 2025

लग्जरी कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

 लग्जरी कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि थाना बसना क्षेत्र में दिनांक 18.04.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप कार में ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते राजस्थान ले जाने वाला है। पुलिस की टीम के द्वारा महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बसना की तरफ से एक सफेद के टाटा टियागो वाहन कार क्रमांक CG 15 DH 4324  महासमुन्द की ओर आ रही थी। जो पलसापली नाके में Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा एवं बसना पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।वाहन में 02 व्यक्ति बैठे थे जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम (01) रामकिशन बिश्नोई पिता हेतराम बिश्नोई उम्र साल 21 साल निवासी पडियाल थाना भोजासर जिला फलौदी राजस्थान (02) मनीष देवाशी पिता हरीराम देवाशी उम्र 19 साल निवासी मोटाई थाना चाखू जिला फलौदी राजस्थान का निवासी होना बताये। Anti Narcoties Task Force की टीम  के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की में प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर 40.4 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर 40.4 किलो ग्राम गांजा कीमती 8,00,000 रूपये एवं टाटा टियागो वाहन कीमती 400000 रूपये व 01 नग मोबाईल कीमती 5000 रूपये एवं नगदी रकम 1000 रूपये कुल जुमला कीमती 12,06,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और राजस्थान में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना बसना में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad