Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 6, 2025

थाना त्योंदा पुलिस को मिली सफलता – गौ-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


जिला विदिशा


थाना त्योंदा पुलिस को मिली सफलता – गौ-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 03 आरोपी गिरफ्तार



घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 06 मार्च 2025 को थाना त्योंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटेरा तिराहे पर उदयपुर, कुरवाई की ओर से आ रहे 12 नग मवेशियों से भरे आइसर ट्रक (क्रमांक MP04 YF 2785) के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। 




सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्योंदा एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला एवं पशु चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें गौशाला भेजा गया। दुर्घटना में एक गौवंश की मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया।



इस संबंध में ग्राम घटेरा निवासी श्री चंदेश कुशवाहा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम एवं 10 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई:

घटना की विवेचना के दौरान घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी छोटू उर्फ आफताब निवासी ग्राम लायरा को 16 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरण में धारा 281, 325, 112 बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।


तत्पश्चात विवेचना को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 03 अप्रैल 2025 को तीन अन्य आरोपी


अनस पुत्र सईद खान (उम्र 19 वर्ष)

इरशाद पुत्र यूसुफ खान (उम्र 25 वर्ष)

शहाबुद्दीन उर्फ गुल्ला पुत्र रईस खान (उम्र 27 वर्ष)


सभी निवासी ग्राम लायरा, थाना कुरवाई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मुख्य आरोपी शाहबुद्दीन को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य मामलों की कड़ियाँ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:

इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी गंजबासौदा श्री मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी त्योंदा द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।


शसराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में निरीक्षक बलबीर सिंह गौर, उप निरीक्षक रामबाबू साहू, प्र.आर. रविन्द्र तोमर, आरक्षक अखिलेश शुक्ला, आरक्षक सतेन्द्र सिंह दांगी एवं आरक्षक सुभाष चंद्र की सराहनीय भूमिका रही।


विदिशा पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल:

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad