माननीय मुख्यमंत्री महोदय छ. ग . शासन को दिए आवेदन 06.01.2024 को बलौदाबाजार जिले का नाम बदलकर संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास धाम स्वीकृत करने पर सतनामी समाज धन्यवाद ज्ञापित किए ।
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ एक पंजीकृत संस्था है जो अन्याय ,अत्याचार व शोषण , के खिलाफ लड़ने वाला संगठन है, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने में सरकार का सहयोग करता है, जो शांतिपूर्ण ढंग से आवेदन निवेदन करने में विश्वास रखता है ।
हमेशा यह संस्था आक्रोशित व असंवैधानिक कार्य का विरोध करता है ,इस संस्था/संगठन का निर्माण ही सन्त गुरु घासीदास बाबा ज़ी के सतमार्गों पर चलकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश भर में आवेदन निवेदन के माध्यम से सभी समाज के हक अधिकार की बात करते आये हैं और करते रहेंगे।
उक्त कथन इस संस्था के प्रदेश सचिव उत्तम टण्डन ने कहा कि जिस उद्देश्य से हमारे संगठन का निर्माण हुआ है आज उस उद्देश्य को पुरा करने में संगठन के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने कदम से कदम मिलाकर हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहने और साथ खड़े रहेंगे सिद्धांत पर प्रतिबद्ध है ,जो आज उदाहरण स्वरूप हमारे संगठन के सम्माननीय पदाधिकारियों द्वारा दिनाँक 06/01/2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ज़ी के नाम से आवेदन कर छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार भाटापारा के विकास खंड कसडोल अंतर्गत आने वाले ग्राम गिरौदपुरी धाम जो सन्त शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा ज़ी के जन्म स्थली , तपोभूमि ,कर्मभूमि है ,को सन्त गुरु घासीदास बाबा धाम के नाम से जिला का नामकरण करने पूरे छत्तीसगढ़ में निवासरत लगभग 45 से 50 लाख सतनामी समाज एवं मानव मानव एक समान को मानने वाले सभी मानव जाति की आस्था के सम्मान को छ . ग . सरकार स्वीकार करते हुए 06.01.2024 के आवेदन एवं 09.06.2024 को सचिव को निर्देशित पत्र को सार्थक करते हुए जिला कलेक्टर महोदय को शीघ्र औपचारिकता पूर्ण करने निर्देशित करने पर दिनाँक 12/03/2025 को SDM (राजस्व )बलौदाबाजार /भाटापारा / सिमगा / कसडोल / पलारी / गिरौदपुरी को अपर कलेक्टर बलौदाबाजार द्वारा जिला बलौदाबाजार भाटापारा के नाम को परिवर्तित कर महान सन्त शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के नाम "जिला गुरु घासीदास धाम "का नामकरण व राष्ट्रीय तीर्थस्थल घोषित करने छ. ग.शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक /GENS-2101/58/2025-REVENUE/7-3 दिनाँक 22/01/2025 को निर्देशित किया गया है जिसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया को अभिमत के माध्यम से अतिशीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पीडी जहरीले ने बताया कि माननीय मुख्यमन्त्री श्री विष्णुदेव साय छ. ग. शासन में दिनाँक 06/01/2024 को ही आवेदन लगभग 45 से 50 लाख सतनामी समाज के सम्मान को ध्यान में रखते हुऐ एवं जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति वर्ग से उपमख्यमंत्री का मांग किया गया या आरंग विधायक पूज्यवर गुरु खुशवन्त साहेब ज़ी को मंत्रीमंडल में शामिल करते हुऐ उपमुख्यमंत्री बनाने ज्ञापन दिया गया जिसे ध्यान में रखते हुऐ और सतनामी समाज को सम्मान देते हुऐ गुरु खुशवन्त साहेब विधायक आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर सम्मानित किया गया। मंत्री का दो पद रिक्त है उसमें एक पद में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री बनाने अभी भी सतनामी समाज मांग करता है ।उक्त प्रेस विज्ञप्ति प्रदेश सचिव उत्तम टण्डन ने जारी किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.