भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुण्डरदेही में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 पंजीयन हेतु शिविर 15 अपैल तक
बालोद, 09 अपै्ल 2025
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुण्डरदेही में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन 15 अपै्रल 2025 तक किया जा रहा है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुण्डरदेही के प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष 1.25 लाख युवाओं को देश के शासकीय एवं निजी क्षेत्र के शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशीप के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पंजीयन 15 अपै्रल 2025 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 21 से 24 वर्ष के सभी अभ्यर्थी उक्त दिवस को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हंै। उन्होंने बताया कि इस संबंध में योजना प्रभारी श्री मोहित कुमार साहू के मोबाईल नंबर 8982562514 से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.