Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 21, 2025

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके ने किया पदभार ग्रहण 2016 बैच के आई.ए.एस. श्री उईके बने गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर

 भूपेन्द्र सिन्हा 


जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके ने किया पदभार ग्रहण



2016 बैच के आई.ए.एस. श्री उईके बने गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर


गरियाबंद:- गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके ने आज यहाँ जिला कार्यालय में निवर्तमान कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल से कार्यभार लेकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नवनियुक्त कलेक्टर श्री उईके को पुष्प गुच्छ भेंटकर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। 




उल्लेखनीय है कि 2016 बैच के आईएएस श्री उईके गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री उईके का स्वागत किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही जिले में चल रहे कार्यो की सामान्य जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री उईके ने जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। नवपदस्थ कलेक्टर श्री उईके इससे पहले जिला उत्तर बस्तर कांकेर के अंतागढ़ में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। पदग्रहण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री अरविंद पांडे, श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad