Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 7, 2025

ग्राम पंचायतों में सुशासन त्यौहार 2025 का आयोजन एस डी एम ने लिए बैठक

 ग्राम पंचायतों में सुशासन त्यौहार 2025 का आयोजन

एस डी एम ने लिए बैठक




सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


जनपद पंचायत सिमगा के सभाकक्ष में एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार अनिरूद्ध मिश्रा, सीईओ अमित दुबे ने ग्राम पंचायतों में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायकों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में छ.ग. शासन द्वारा वर्ष 2025 में सुशासन तिहार संचालित करने हेतु तीन चरणों में आयोजित करने का निर्देश प्रसारित किया गया है। प्रथम चरण हेतु कार्यवाही 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायतों में आम जनताओं के समस्या से संबंधित आवेदन लेने हेतु एक समाधान पेटी रखी जावेगी। जिसमें ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदन उस समाधान पेटी में स्वयं आवेदक द्वारा डाला जावेगा। जिसकी सुरक्षा के लिये एवं व्यवस्था हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायकों को नियुक्त किया गया है। जो कि 08 से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों को व्हाटसअप के माध्यम से जनपद पंचायत में नियुक्त किये गये ऑपरेटर के पास भेजेगा। 

द्वितीय चरण कार्यवाही 12 अप्रैल 2025 से 04 मई 2025 तक आयोजित किया जावेगा। जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारी को भेजा जावेगा, एवं उक्त आवेदनों का निराकरण करने की कार्यवाही की जावेगी। तृतीय चरण के अंतर्गत 05 मई से 31 मई 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर आयोजित कर प्रथम चरण में आवेदनों का निराकरण की कार्यवाही सुनाई जावेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad