ग्वाला प्रसाद यादव की छत्तीसगढ़ी कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से 29 को
सीएन आई रिपोर्टर -विजय निषाद
छुरिया - बचपन से गरीब व संघर्ष भरे जीवन करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा को पुरे छत्तीसगढ़ में स्थापित करने वाले छत्तीसगढ़ के युवा कलमकार, कलाकार ग्वाला प्रसाद यादव 'नटखट' की छत्तीसगढ़ी कविताएं आकाशवाणी रायपुर में एक बार फिर से रिकार्डिंग हुई।
ग्वाला प्रसाद यादव बचपन से ही अपने दादा व पिताजी को देखथे हुए आकाशवाणी परिवार से जुड़े हुए है। जहां पर 2011 से अब तक कई बार आकाशवाणी में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इस बार भी आकाशवाणी रायपुर में छत्तीसगढ़ी साहित्यिक समन्वित कार्यक्रम मोर भुंया में छत्तीसगढ़ के नामचीन साहित्यकार श्री मनीराम साहू 'मितान' एवं श्री अजय 'अमृतांशु' जी के साथ ग्वाला प्रसाद यादव की छत्तीसगढ़ी कविताएं रिकार्डिंग हुई है, जिसका प्रसारण आकाशवाणी रायपुर द्वारा 29 अप्रैल मंगलवार को सुबह 8.30 बजे आकाशवाणी रेडियो के साथ ही साथ Air मोबाइल एप अथवा घर के टेलीविजन में रेडियो चैनल लगाकर Air Chhattisgarh में उक्त कार्यक्रम को सुना जा सकता है। ग्वाला प्रसाद यादव पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा तहसील छुरिया के अध्यक्ष हैं व मंच संचालन समिति के छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी व लोक कलाकार हैं। ग्वाला प्रसाद यादव सोशल मिडिया में छत्तीसगढ़ी कविताओं को जन जन तक पहुंचाते रहते हैं । राजनांदगांव जिले सहित पुरे छत्तीसगढ़ के लोग ग्वाला प्रसाद यादव की कला का आनंद लेते हैं।आकाशवाणी रायपुर पुनः में प्रस्तुति के लिए पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा, साकेत साहित्य परिषद सुरगी, शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव, वनांचल साहित्य समिति मोहला, मंच संचालन समिति छत्तीसगढ़, तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला राजनांदगांव सहित ग्राम जोशी लमती के ग्रामीणों परिवार के इष्ट मित्र साथियों सहित सभी ने व शुभकामनाएं दी हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.