Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 16, 2025

पुलिस सैलरी पैकेज (पी.एस.पी.) दुर्घटना मृत्यु दावा के तहत स्वर्गीय आरक्षक ओमकार धुर्वे की पत्नि को मिला 50 लाख रूपये का चेक।

 राजनांदगांव


 पुलिस सैलरी पैकेज (पी.एस.पी.) दुर्घटना मृत्यु दावा के तहत स्वर्गीय आरक्षक ओमकार धुर्वे की पत्नि को मिला 50 लाख रूपये का चेक।





 कलेक्टर एवं एसपी राजनांदगांव द्वारा एसबीआई के आरएम, सीएम मेनब्रांच, बीएम कलेक्ट्रेड शाखा के समक्ष मृतक ओंकार धुर्वे की पत्नि श्रीमती दुलेश्वरी धुर्वे को सौपा चेक।


आरक्षक ओंकार धुर्वे जो कि जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई में पुलिस विभाग में चालक के पद पर कार्य कर रहा था जिनका दिनांक 20.10.2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पुलिस विभाग द्वारा बैंको से छत्तीसगढ़ पुलिस सैलरी पैकेज के अंतरर्गत सकल बीमा कवरेज का एमओयू किया गया है, जिसके तहत् सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मृत्यु होने पर आज दिनांक 16.04.2025 को कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी रिजनल मैनेजर, चिफ मैनेजर एस.बी.आई. राजनांदगांव मैन ब्रांच, ब्रांच मैनेजर एस.बी.आई. कलेक्ट्रेड शाखा राजनांदगांव की उपस्थिति में सड़क दुर्घटना में मृत आरक्षक ओंकार धुर्वे की पत्नी श्रीमती दुलेश्वरी धुर्वे को पुलिस सैलरी पैकेज के बीमा निराकरण के तहत 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। 

पुलिसकर्मियों के लिए (भारतीय स्टेट बैंक) द्वारा दिए जाने वाले पुलिस सैलरी पैकेज के तहत् दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर अलग-अलग राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है। PSP के तहत, पुलिसकर्मियों को अन्य कई लाभ भी मिलते हैं, जैसे कि शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त एटीएम लेनदेन और विभिन्न ऋणों पर छूट, सड़क दुर्घटना मुआवजा, सड़क दुर्घटना में, यदि कोई पुलिसकर्मी घायल होता है, तो उसे भी दुर्घटना बीमा के तहत लाभ दिया जायेगा, जिसमें स्थायी विकलांगता के लिए भी बीमा राशि शामिल है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad