छत्तीसगढ़।
दिनांक 8 अप्रेल 2025 से पोड़ी (लाफा) में 5 दिवसीय सत्संग एवं ग्रंथ,प्रवचन का आयोजन में पहुंचे मानिकपुरी पनिका समाज के विद्वान महंत,दिवान जनों से सौजन्य भेंट कर प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने सामाजिक हितार्थ आवश्यक चर्चा कर चरण बंदगी की!
कल दिनांक 8 अप्रेल 2025 को कोरबा जिला स्थित पाली विकास खंड के ग्राम पोड़ी (लाफा) में मानिकपुरी पनिका समाज की ओर से श्री सदगुरू कबीर साहेब के अमृत वचनों को जन जन में प्रचारित कर लोक कल्याण के वास्ते पांच दिवसीय कबीर सत्संग ग्रंथ,प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
इस अवसर पर कोरबा जिला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे ग्रंथकार महंत दिवान जनों जिनमें महंत श्री सुमरन दास,मुढाली,महंत श्री ठाकुर दास कटकीडबरी,(हरदीबाजार क्षेत्र),धवईपुर कटघोरा, महंत सिल्ली वाले आदि प्रमुख थे से प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने सौजन्य भेंट कर सामाजिक हितार्थ आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया,इस अवसर पर ग्राम के सक्रिय समाज सेवी श्री दीपक दास मानिकपुरी व आमीन माताएं विशेष रूप से उपस्थित थीं।
साभार,-प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.