Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 6, 2025

भाजपा मंडल बसना में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

 भाजपा मंडल बसना में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


आज भाजपा मण्डल बसना में 6अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा *सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल जी सतीश अग्रवाल जी डा. एन. के अग्रवाल जी,  ओमप्रकाश चौधरी जी,सुमित अग्रवाल जी, अखिलेश भोई जी पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी* उपस्थित रहे। बसना शहर के हृदय स्थल शहीद वीर नारायण चौक में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी ने भाजपा का झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। *भाजपा मण्डल बसना के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव जी* ने सभी अतिथियों एवं प्रमुख नेताओं का गमछा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डा. एन. के. अग्रवाल जी ने कहा कि भाजपा पार्टी ने संघर्ष करते हुए आज पुरे भारत के प्रायः 80% राज्य में आज सरकार बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर के व्यक्तियों को फायदा पहुँचाने में विश्वास करता है। कार्यक्रम को अपने सम्बोधन में महासमुंद के लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी ने अपने उदबोधन में कहा कि आज भाजपा पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,उन्होंने भाजपा के संस्थापक श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं श्री लालकृष्ण अडवाणी जी को याद करते हुए कहा कि कभी संसद में भाजपा के दो सदस्य होने पर कांग्रेसियों द्वारा तंज कसा जाता था। आज भाजपा का परचम पंचायत से पार्लियामेंट तक है। सांसद जी ने सभी को रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस की बधाईया प्रेषित किया।कार्यक्रम में आभार व्यक्त भाजपा मण्डल महामंत्री जन्म जय साव ने किया। भाजपा स्थापना दिवस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खोल बाहरा निराला, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीतगुप्ता सहित पार्षद गण, जनपद सदस्य गण, शक्ति केंद्र के सभी प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad