शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में पांचवीं के छात्र छात्राओं को सत्र के अंतिम दिन विदाई दी गई
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना ब्लाक के अंतिम छोर वन आंचल क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में पांचवी के छात्र-छात्राओं को सत्र के अंतिम दिन 24.4.2025 को विदाई दी गई. जिसमें 5वीं के सभी छात्र-छात्राओं ने भावुक होकर अपने विद्यालय को अलविदा कहा जिसमें स्कूल के शिक्षक भी बहुत भावुक होकर अपने छात्रों को विदाई दि। शाला के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी तरफ से सभी बच्चों को एक-एक कलाई घड़ी गिफ्ट की जिस पाकर बच्चे बहुत हर्षित प्रफुल्लित हुए। सत्र के अंतिम दिन सभी बच्चों का रिजल्ट भी सुनाया गया जिसमें कक्षा 1 से कक्षा चौथी तक सभी बच्चे पास होकर अगली कक्षा में प्रवेश किये। शाला प्रबंधन समिति और माध्यान्ह भोजन संचालन समिति द्वारा बच्चों को न्योता भोज भी कराया गया जिसमें कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। उसी कड़ी में smc के अध्यक्ष अभ्यास कुमार भोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा हर सभी के लिए अतिआवश्यक है जब तक शिक्षा नहीं है तब तक कोई विकास कार्य नहीं हो सकता। उक्त कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे, सहायक शिक्षक शंभू सिंह पारेश्वर, smc अध्यक्ष अभ्यास भोई, उपाध्यक्ष ललित बरिहा, सफाई कर्मचारी शैलेन्द्र चौहान, युवराज सिंह सिदार, जयानंद बरिहा, योगेश साव,आदि उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.