समाचार
भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
कोटगांव और खेरूद के बीच ताँदुला नदी किनारे रेत में दफन मिली युवक की लाश,
तीन दोस्त मिलकर किया हत्या
जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगांव और खेरूद के बीच ताँदुला नदी में रेत में दफन एक युवक की लाश मिली है। उक्त युवक 6 अप्रैल से लापता था। जानकारी के अनुसार लापता युवक का नाम यशवंत नेताम पिता कौशल नतम निवासी डेंगरापार निवासी है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सुरेगांव थाने में भी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ 6 अप्रैल को सिकोसा की ओर घूमने गया था जहा तीनो दोस्तों मे दारु पिने की सहमति बनी । जहा पर झगड़ा हुआ और हत्या कर दी जिसके आधार पर उस दिन मृतक के साथ घूमने आने वाले डेंगरापार के दो युवक ईमन कंवर, साहिर कंवर और कोटगांव के मनीष ठाकुर से पुलिस संदेह के आधार पर पूछताछ की तीनो ने हत्या करना स्वीकार किया । गुण्डरदेही पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू की कर दी गई है। घटना स्थल पर लकड़ी का एक मोटा टुकड़ा, एक फुल पैंट आदि मिला हुआ है। नदी किनारे कोटगांव और खेरूद के बीच मृतक को मार कर लाश को दफना दिया गया था


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.