भाजपा मंडल बसना के तरफ़ से शिव मंदिर और दुर्गावती तालाब का सफाई अभियान रखा गया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आज बसना नगर के वार्ड क्रमांक 11 रानी दुर्गावती वार्ड के तालाब, शिव मंदिर की सफाई अभियान भाजपा मण्डल बसना के तरफ से रखा गया था। जिसमें बसना के लोकप्रिय विधायक श्री डॉ.सम्पत अग्रवाल जी, विधानसभा संयोजक डा. एन. के. अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल जी , बसना मण्डल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव जी और बसना नगर के सभी वार्ड पार्षद भाई लोग उपस्थिति देकर सफाई अभियान में भाग लिया। स्वच्छता पखवाड़ा प्रभारी श्री जन्म जय साव, संयोजक श्री परदेशी पटेल, सहसंयोजक श्री सरोज पटेल ने भी एवं सभी पार्षद गढ़ सफाई अभियान में भाग लिया।सफाई अभियान में नगर पंचायत के सभी अधिकारी गण ने भी सभी मण्डल के भाजपा कार्यकर्त्ता के साथ मिलकर सफाई अभियान में लगे रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने नगर पंचायत के पार्षद गण ने जिस प्रकार की सहभागिता दिखाई, उसके लिए मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव सहित नगर पंचायत वासियों ने भी सभी की प्रसंशा व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.