जिला सिवनी मध्यप्रदेश
जल गंगा संवर्धन अभियान मे विभिन्न ग्राम पंचायत में लोगों ने किया श्रमदान
सी एन आई न्यूज
सिवनी जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं।
इसी कड़ी में आज जिले के ग्राम पंचायत चमारी खुर्द जनपद पंचायत छपारा मे जनसहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत तालाब गाद निकलवाई गई उत्सववर्धन हेतुकार्य मे उपस्थित जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रभात सिह ठाकुर, भाजपा संगठन पदअधिकारी श्री धीरसिह भलावी, सरपंच श्रीमती राधा भलावी, उपसरपंच श्रीमती प्रभा बाई ठाकुर,युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू साहू ,पंचायत समानवयक अधिकारी आशोक उईके, उपयंत्री संतोष उरकारे सचिव राफीक अंसारी सहायक सचिव कुमदेश सिह ठाकुर एंव गणमान्य नगरिक गण द्वारा जन का सहयोग किया गया सहित अन्य ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई तथा लोगों द्वारा गांव के तालाब, नाले सहित अन्य जल संरचनाओं की साफ सफाई का कार्य किया गया।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.