मुड़पार में पंचमी पर मां महामाया को सोलह शृंगार चढ़ा कर भक्तों ने लिए आर्शीवाद
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
बलौदाबाजार जिला के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचयात मुड़पार में कुलदेवी महामाया मां का बुधवार को विशेष शृंगार किया गया। चैत्र नवरात्रि के पंचमी तिथि होने के चलते सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मां महामाया का पंचमी पर सुबह नई साड़ी, टिकली, चूड़ी, हार के साथ माता का सोलह शृंगार किया गया। भक्तों ने सुबह की शुरुआत मां महामाया का दर्शन कर किया।
माता का सोलह शृंगार में सजा रूप भक्तों के मन को मोह रहा था। इस दौरान मं समिति मुड़पार के पदाधिकारियों ने बताया की मां महामाया में 28 ज्योति कलश का स्थापना श्रद्धालु द्वारा मनोकामना के जोत जलवाये जाते है। मंदिर में आने वाले भक्त माता के समक्ष नतमस्तक हो अपनी मनोकामनाएं मांगते दिखे। पंचमी के विशेष पर्व के चलते भक्त बड़ी संख्या में माता दरबार में पहुंचे। भक्तों ने शाम को मां महामाया सहित गॉव के सभी माता देवालयों में माता रानी के लिए सोलह शृंगार का चढ़ावा चढ़ा माता रानी का आर्शीवाद लिया।
जिसमें उपस्थित सदस्य पंडा शोभित निषाद,व चैनु राम यादव,खेमसिंग, गोवर्धन वर्मा, राजू तिवारी, खिलेन्द्र वर्मा, डागेश्वर साहू, अश्वनी साहू, मनोज वर्मा, समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.