भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
सार्वजनिक समस्याओं को अवगत कराने ग्राम पंचायत हीरापुर और सिवनी में किया गया बैठक का आयोजन
बालोद, 18 अपै्रल 2025
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हीरापुर और सिवनी में जिला नोडल अधिकारी श्री अनुराग त्रिवेदी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला नोडल अधिकारी श्री अनुराग त्रिवेदी ग्रामीणों की सार्वजनिक समस्याओं से अवगत हुए। बैठक में ग्राम पंचायत सिवनी में ग्रामीणों ने सार्वजनिक समस्याओं की जानकारी दी। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी के ग्रामीणों ने स्कूल में सीसी टीवी कैमरा लगाने, स्कूल में सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारियांे की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हीरापुर में ग्रामीणों ने वार्ड क्रमांक 8 में सोलर लाइट लगाने, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में बाउंड्री वॉल में प्लास्टर का कार्य कराने की मांग की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.