Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 24, 2025

एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को किया निलंबित

 एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को किया निलंबित 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग -  जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पदभार सम्हालते ही अनुशासन और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश देते हुये भिलाई के सुपेला क्षेत्र में एक नाश्ता सेंटर में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में शामिल आरक्षक कुंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 




कार्यभार सम्हालते ही उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुये एक अनुशासनहीन पुलिसकर्मी पर त्वरित कार्रवाई की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई थी, जो बाद में बवाल में बदल गई। आरक्षक कुंदन सिंह ने नाश्ता सेंटर में न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि संचालक चंद्रभूषण साव के साथ मारपीट भी की। इस पूरी घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में नाराजगी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित संचालक चंद्रभूषण साव ने सुपेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने पूरी घटना का ब्यौरा दिया , जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट और तोड़फोड़ का जिक्र किया गया।शिकायत के आधार पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और अनुशासन की मर्यादा को बनाये रखने के लिये आरक्षक कुंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्यवाही को जिले में पुलिस महकमे के भीतर और आम नागरिकों के बीच सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि दुर्ग पुलिस अब किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad