Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 22, 2025

ग्राम भखारा में सतलोक वासी पूरन दास मानिकपुरी जी को प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने दी श्रद्धांजलि

 

ग्राम भखारा में सतलोक वासी पूरन दास मानिकपुरी जी को प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने दी श्रद्धांजलि



छत्तीसगढ़।  धमतरी जिला परखंधा निवासी मानिकपुरी पनिका समाज के लोकप्रिय वयोवृद्ध समाजसेवी,व छत्तीसगढ़ के देह व नेत्र दानदाता सतलोक वासी पूरन दास मानिकपुरी जी के महावन एवं चलावा चौका के  ग्राम भखारा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने दी उन्हें अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि




पिछले दिनों धमतरी जिला ग्राम परखंधा के प्रगतिशील समृद्ध कृषक एवं लोकप्रिय प्रतिष्ठित वयोवृद्ध नागरिक रहे आदरणीय पूरन दास मानिकपुरी जी का पिछले दिनों उनके सतलोक गमन पर दिनांक 20/4/2025 को ग्राम भखारा (कुरुद) में आयोजित नहावन एवं चलावा चौका के कार्यक्रम में प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने उपस्थित होकर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवारजनो से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान करते हुए ढाढस बंधाया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित होने वालों में अध्यक्ष महानगर रायपुर के अध्यक्ष श्री प्रेम दास मानिकपुरी,संगठन प्रभारी श्री मोहन दास मानिकपुरी,सचिव श्री गणेश दास मानिकपुरी,उपाध्यक्ष श्री नामेश्वर दास मानिकपुरी महानगर महानगर रायपुर, सामाजिक वरिष्ठ यथा श्री नाथू दास मानिकपुरी (नवागांव),श्री किशन दास मानिकपुरी,नवागांव वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी श्री माधो दास मानिकपुरी,श्री मोती दास मानिकपुरी,श्री मनोज मानिकपुरी,श्री श्रवण मानिकपुरी एवं उनके परिवार जन सहित बड़ी संख्या में जिला संभाग व प्रदेश पदाधिकारियों,सामाजिक एवं आमीन माताएं तथा गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे,जिन्होंने चौका आरती में महंत दिवान श्री के हाथों पान प्रसाद पाकर भोजन प्रसाद ग्रहण किये तत्पश्चात वे अपने गंतव्य को प्रस्थित हुए।

ज्ञातव्य हो कि,सतलोक वासी पूरन दास मानिकपुरी जी मानिकपुरी पनिका समाज में धमतरी जिला सहित प्रदेश के ऐसे सामाजिक व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल को समाज सेवा के प्रति समर्पित कर मानव कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपने संपूर्ण शरीर के साथ नेत्र दान कर वे हमारे समाज के एक महामानव के रुप में स्थापित हो गए हैं।जो हम सबके लिए एक चीरस्मृति प्रेरणादायी रहेगा।

साभार, प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad