साल्हेवारा बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
खैरागढ़। , दिनांक 06-04-2025 – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर साल्हेवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता निजाम सिंह मंडावी, शत्रुहन साहू, ललित सोनी, संतोष ठाकुर, महेंद्र यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, विक्की खान,प्रहलाद मरकाम, मुजन यादव, मन्नू मरकाम, दशरथ पटेल तुलसी यादव मुकेश साहू और ओमलाल साहू, कमल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भाजपा के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
स्थानीय युवाओं में उत्साह देखने लायक था। भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में उमेश मरकाम, गगन अग्रवाल, सतीश वर्मा, खेम साहू, चमन वर्मा, पवार मेरावी और करन पटेल की भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.