नशा मुक्ति अभियान
महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार हाट बाजार,चौपाल,शासकीय संस्थान में नशामुक्ति हेतु जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
नशामुक्ति एवं मादक पदार्थ की सूचना हेतु मानस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर -1933 एवं राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर -14446 का किया जा रहा प्रचार।
"एक युद्ध नशे के विरुद्ध" के तहत जनजागरुकता लाने हेतु प्रचार।
महासमुंद जिले में नशामुक्ति हेतु लगातार जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 16/04/25 से 23/04/25 तक विभिन्न ग्राम में हाट बाजार में , कॉलेज में नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के तहत सिंघोड़ा थाना के ग्राम छूईपाली में, टुहलु चौकी में ग्राम खट्टी एवं ग्राम द्वारतला कला के साप्ताहिक बाजार में ,सिरपुर चौकी के ग्राम सेनकपाट में, बलौदा थाना के ग्राम जलग्रह मेला, भंवरपुर चौकी के साप्ताहिक बाजार, सरायपाली थाना के पातेरपाली एवं सरायपाली बाजार, पटेवा के ग्राम पचरी, सांकरा थाना के ग्राम भटकुंडा बन दुर्गा मंदिर, कोमाखान थाना अंतर्गत बाजार, सांकरा थाना के ग्राम बिजेमाल, बुंदेली चौकी के ग्राम नदी चरोदा, खल्लारी थाना के ग्राम बी के बाहरा के साप्ताहिक बाजार एवं के जी एन एम नर्सिंग कॉलेज महासमुंद में नशामुक्ति के संबंध में जनजागरुकता लाने हेतु प्रचार प्रसार किया गया। नशे के दुष्प्रभाव, नशे के प्रभाव से बच्चों को बचाने के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति हेतु मानस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्प लाइन नंबर -14446 के बारे में बताया गया।इसके साथ ही साइबर अपराध , महिला संबंधी अपराध और यातायात नियमों के विषय में भी जानकारी दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.