भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड यात्रा का आयोजन
आज विदिशा जिले के नटेरन ब्लॉक के ग्राम सांगुल हडा एवं काछीखेडा ग्रामो में
वाटर शेड परियोजना के माध्याम से पानी बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक एवं रैली निकाल कर किसान भाइयों को जागरूक किया गया। तथा बताया गया कि किस प्रकार पानी बचाया जा सकता हैं।
गांव का पानी गांव में ,खेत का पानी खेत में रोककर किस प्रकार मृदा संरक्षण कर अधिक से अधिक पानी बचाया जा सकता है । जल संरक्षण करने के उपाय के बारे में समझाया गया। जैसे कि स्टाप डेम गेवियन स्ट्रक्चर चेक डैम खेत, तालाब का उपयोग करके पानी का संरक्षण किया जा सकता है। टीम लीडर दिवाकान्त उपाध्याय के साथ समस्त वाटरशेड टीम एवं नॉलेज पार्टनरशिप आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं NCHSE संस्था से जिला संवन्वयक शिवराज सिंह किरार के आलावा भाजपा नेता कृष्ण कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज विदिशा मध्यप्रदेश से राधेश्याम कुशवाहा की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.