Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 4, 2025

धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

 धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - धारदार हथियार से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम देने के एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।   

                                          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल की रात्रि लगभग आठ से नौ बजे के मध्य ग्राम बोरसी (ध) में तीन युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर धारधार हथियार से हमला कर देने से आहत रामायण ध्रुव निवासी बोरसी (ध) कीे मृत्यु होने की सूचना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को हुई। घटना पर थाना भाटापारा ग्रामीण में मृतक के परिजन के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध हत्या की धारा 103(1) , 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। भाटापारा (ग्रामीण) पुलिस के द्वारा विशेष टीम का गठन कर मामले में संलिप्त आरोपियों करन उर्फ सेवक देव दास , लेखराम यादव उर्फ लालू एवं एक अन्य किशोर बालक को पकड़ा गया। उक्त आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि उक्त आरोपीगण घटना दिनांक के शाम ग्राम बोरसी (ध) में आये हुये थे , जहां आरोपीयो द्वारा गाली गलौच करने से रामायण ध्रुव के द्वारा मना करने पर आरोपियो द्वारा आहत के साथ मारपीट कर धारधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दिये। मामले में थाना भाटापारा (ग्रामीण) के द्वारा एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भाटापारा ग्रामीण के स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


करन उर्फ सेवक देव दास उम्र 19 वर्ष , लेखराम यादव उर्फ लालू उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी गुडेलिया ,थाना - भाटापारा (ग्रामीण) , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़) एवं एक अपचारी बालक।


मृतक -


रामायण ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी बोरसी (ध) ,  थाना - भाटापारा ग्रामीण , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad