वैशाख मासिक शिवरात्रि आज
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा -अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती है । सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर -जिस प्रकार हर महीने में दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है, ठीक उसी प्रकार हर महीने में एक बार मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।
मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 अप्रैल को सुबह 8:27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 27 अप्रैल को सुबह 4:49 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत 26 अप्रैल 2025 को रखा जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.