Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 9, 2025

पुलिस थाना गैंदाटोला की कार्यवाही। फर्जी सीम मामले में डोंगरगांव का एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार डोंगरगांव क्षेत्र से फर्जी मोबाईल सिम सायबर ठगों को पहुंचाये जाने का हुआ खुलासा।

 राजनांदगांव


पुलिस थाना गैंदाटोला की कार्यवाही।



फर्जी सीम मामले में डोंगरगांव का एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार


डोंगरगांव क्षेत्र से फर्जी मोबाईल सिम सायबर ठगों को पहुंचाये जाने का हुआ खुलासा।


आरोपी द्वारा एक्टिवेट किए गए फर्जी मोबाइल सिम कार्ड में से दो मोबाइल नंबरों से दो साइबर ठगी के मामले में कुल 162617 रुपए का फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है।


एक ग्राहक जब अपना सीम एक्टीवेट कराने जाता है तब ये आरोपी उनसे दो बार बायोमेट्रीक्स करवा कर बना लेते थे फर्जी सिम।


आरोपी के कब्जे से  27 नग सिम कार्ड और 01 नग मोबाइल फोन एवं एजेंट बनने संबंधी दस्तावेज  जप्त

 

आरोपी

प्रशांत कुमार साहू पिता पोषण साहू उम्र 23 वर्ष निवासी आमाकट्टा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव


विवरण पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में जिले में ‘‘मिशन साइबर सुरक्षा’’ के तहत् लगातार विभिन्न सायबर अपराधों में संज्ञान लेकर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से फर्जी सीम संबंधित विषय में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गैंदाटोला क्षेत्र में प्वाईंट आफ सेल (पी.ओ.एस.) कोड 7470700724 पोखन मोबाइल एड्रेस 112 गैंदाटोला छुरिया राजनांदगांव के द्वारा फर्जी सिम कार्ड आबंटित किया जा रहा है और इसका उपयोग सायबर अपराधों में भारत के साथ साथ विदेशों में (जैसे म्यांमार, कंबोडिया, लाओस एवं फिलिपिंस) में भी किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव द्वारा साइबर सेल राजनांदगांव की सूचना पर अपराध क्रमांक 14/2025 धारा 318(4),61 (2), बीएनएस एवं 66(सी) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था विवेचना के क्रम में पी.ओ.एस. छोटू मोबाइल के एजेंट प्रशांत कुमार द्वारा भी ग्राहकों के व्यक्तिगत दस्तावेज से फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट करना पाए जाने पर प्रशांत साहू से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त एक नग ओप्पो मोबाइल फोन, ब्लैंक सिम कार्ड और एजेंट बनने संबंधी दस्तावेज जप्त कर आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, आरक्षक मोहित साहू, आरक्षक श्रवण कुमार पैकरा, आरक्षक भरथरी चौरे, आरक्षक राकेश साहू एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


आवश्यक सूचना 

संचार साथी ऐप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications - DoT) द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो मोबाइल यूजर्स को सिम कार्ड फ्रॉड, मोबाइल चोरी और अनाधिकृत सिम कार्ड एक्टिवेशन से बचाने के लिए बनाया गया है। संचार साथी एप्प मे Know mobile connections in your name  मे जाकर देखने पर आपके नाम से जारी किये हुये सिम की जानकारी मिल जाती है ऐसे मोबाइल नंबर जिसकी जानकारी आपको नही है तो वहां पर रिपोर्ट कर सकते है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad