राजधानी रायपुर में रही हनुमान जन्मोत्सव की धूम ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के बाद चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान राम के सबसे अनन्य भक्त और संकटमोचन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
आज राजधानी रायपुर के हर गली मोहल्ले में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही । हिंदू धर्म में हनुमान जी को कलयुग का देवता माना गया है और ये आज भी इस पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान बजरंगबली की विशेष रूप से पूजा-आराधना और चालीसा का पाठ करते हुए अपनी समस्त मनोकामनाओं को पूरा करने की इच्छा रखते हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की झांकी विशेष रूप से श्रृंगार कर प्राचीन गोलबाजार हनुमान मंदिर से निकली जिसमें छोटे -छोटे बच्चे भगवान श्री हनुमान का रूप धारण कर शामिल हुए।
शास्त्रों के अनुसार हनुमानजी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और यह आठ चिरंजीवियों में से एक हैं, जो आज भी इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त हनुमान जी पूजा-आराधना सच्चे मन और लगन से करता है उसकी हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा करने पर व्यक्ति की हर एक मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद उनसे मिलता है।
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदर पाठ का विशेष महत्व होता है। इस पाठ को करने से जीवन में चल रही समस्त परेशानियां दूर होती है। भगवान हनुमान की असीम शक्ति, भक्ति और कृपा प्राप्त होती है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.