महासमुन्द पुलिस के द्वारा थाना बागबाहरा क्षेत्र में IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते 02 आरोपी गिरफ्तार।
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आरोपीयों के कब्जे से नगदी रकम 9640 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 4000 रूपये कुल कीमती 13640 रूपये जप्त।
सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्रिकेट मैच में जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबीरों को सक्रिय कर जुआ खेलने/खिलने वालो पर नजर रखी जा रही थी कि थाना बागबाहरा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिला किओम सांई ट्रेवर्ल्स बस स्टैण्ड बागबाहरा में पपिन्दर सिंह छाबडा नामक व्यक्ति लोगो को मोबाईल फोन के माध्यम से रूपये पैसों का दांव लगवाकर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवा रहा है कि उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को क्रिकेट मैच में सट्टा लिखते रंगे हाथ पकडा गया जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) पपिन्दर सिंह छाबडा पिता परमजीत सिंह छाबडा उम्र 41 वर्ष साकिन वार्ड नं 08 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया। आरोपी का तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग मोबाईल फोन कीमती 4000 रूपये जिसमें आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलने खिलाने एवं किक्रेट सट्टे का रकम लेनदेन संबधी तथ्य एवं नगदी रकम 9640 रूपये कुल जुमला रकम 13640 रूपये मिला। जिसे आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लिखने के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया जो कोई वैध कागजात नही होना एवं उक्त क्रिकेट आईपीएल सट्टा का सौदा (02) जगजोत सिंह दूआ उर्फ गोल्डी वार्ड नं 08 बागबाहरा को उसके लाईन के मोबाईल नंबर के माध्यम से एवं क्रिकेट सट्टा का रकम नगदी हाथो हाथ देना बताया।आरोपीयों के कब्जे से क्रिकेट मैच सट्टा खेलने खिलाने एवं किक्रेट सट्टे का रकम लेनदेन का नगदी रकम 9640 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 4000 रूपये जुमला कीमती 13640 रूपये जप्त कर थाना बागबाहरा में अपराध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.