Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 23, 2025

आज प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सिवनी रेलवे स्टेशन का किया लोकार्पण, 14.46 करोड़ की लागत से हुआ रिडेवलप

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

आज प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सिवनी रेलवे स्टेशन का किया लोकार्पण, 14.46 करोड़ की लागत से हुआ रिडेवलप





सी एन आई न्यूज 

सिवनी। सिवनी रेलवे स्टेशन को 14.46 करोड़ रुपए की लागत से नया लुक प्रदान किया गया है। गुरुवार 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित सिवनी सहित देश के 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया।




       भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सिवनी रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेल के नागपुर डिवीजन के सिवनी सहित पांच स्टेशन शामिल हैं।




 इस अवसर पर सिवनी स्टेशन पर सुबह 9 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के चलते स्टेशन पर आकर्षक लाइटिंग की गई है।




ट्रांजिट हब में बदलेगा सिवनी – रेलवे के अनुसार सिवनी स्टेशन में यात्रियों की संख्या और आवागमन में लगातार वृद्धि हो रही है और अब यह क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और आवागमन का मुख्य केन्द्र बन चुका है। स्टेशन को 14.46 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार करना, स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखना और सिवनी को एक आधुनिक ट्रांजिट हब में बदलना है।

      डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि सिवनी स्टेशन का यह नया स्वरूप इस बात का प्रतीक है कि विकास और परंपरा एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। स्थानीय समुदाय, कलाकारों, अभियंताओं और वास्तुविदों के सहयोग से यह परिवर्तन संभव हुआ है।

       मोगली बना आकर्षण का केन्द्र- स्टेशन पुनर्विकास अंतर्गत कई कार्य कराए गए हैं। प्लेटफॉर्म नं. एक की ओर स्थित बिल्डिंग के बाहर स्थापित की गई। मोगली की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यहां आकर्षक अंदाज में लिखवाए गए सिवनी के साथ बड़ी संख्या में लोग सेल्फी लेते हैं।

      पुनर्विकास अंतर्गत प्रवेश द्वार और सर्कुलेशन क्षेत्र का विस्तार किया गया है। 12 मीटर चौड़े नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है, जिसमें लिफ्ट व एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे। प्लेटफॉर्म नं. 1 की ओर नवीन पार्किंग स्थल बनाया गया है। प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम स्थापित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। स्टेशन पर स्थानीय कला और भित्ति चित्र, पेंच टाइगर रिजर्व और ‘जंगल बुक’ थीम पर आधारित चित्रकारी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। सुविधा युक्त प्रतीक्षालय, भुवनेश्वर मॉडल पर आधारित स्वच्छ शौचालय के साथ ही हाई मास्ट लाइट और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad