Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 27, 2025

बाल अधिकारों की सुरक्षा में भागीदारी का अवसर : सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट के लिए 15 जून तक आमंत्रित हैं आवेदन

 बाल अधिकारों की सुरक्षा में भागीदारी का अवसर : सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट के लिए 15 जून तक आमंत्रित हैं आवेदन



कवर्धा, 25 मई 2025।

बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके पुनर्वास और जागरूकता कार्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम द्वारा "सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट 2025" की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह इम्पैनलमेंट पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 39 एवं नियम 2020 के अंतर्गत किया जा रहा है।


इस पहल के अंतर्गत जिले में बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत योग्य एवं अनुभवी व्यक्तियों तथा संस्थाओं को चयनित किया जाएगा, जिन्हें पीड़ित बच्चों को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ जागरूकता, परामर्श और पुनर्वास जैसे कार्यों में सहभागी बनाया जाएगा।


इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार कर 15 जून 2025 तक कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर अथवा संबंधित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad