Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 10, 2025

जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड लेकर पहुँचे मुख्यमंत्री साय, गरियाबंद में 267 करोड़ की घोषणाएं,

 रिपोर्टर - भूपेन्द्र सिन्हा 


स्थान -गरियाबंद, छत्तीसगढ़ 


 जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड लेकर पहुँचे मुख्यमंत्री साय, गरियाबंद में 267 करोड़ की घोषणाएं,



 “ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख सकती है,” यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद जिले के मड़ेली ग्राम पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में कही। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार सीधे लोगों के बीच जाकर समस्याओं का समाधान कर रही है।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले के लिए 267 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। इनमें प्रमुख रूप से:

132 केवी का नया सब स्टेशन (75 करोड़ रु.)

राजिम से छुरा (बेलटुकरी होते हुए) तक 43 किमी सड़क चौड़ीकरण (147 करोड़ रु.)

45 वर्षों से अधूरी पड़ी पिपरछेड़ी जलाशय परियोजना को पूरा करने की मंजूरी


मुख्यमंत्री ने बताया कि 18 लाख गरीब परिवारों को पहले ही आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और 13 मई को 3.5 लाख और परिवारों को आवास दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवास प्लस-प्लस सर्वे की तिथि बढ़ा दी गई है और पात्रता नियमों में भी ढील दी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें।


उन्होंने केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, धान बोनस वितरण, और रामलला दर्शन योजना व मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए समर्पित है।


समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने:

दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और अन्य उपकरण वितरित किए

हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं की सामग्री प्रदान की

बच्चों का अन्नप्राशन कराया और

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म में भी भाग लिया

साथ ही विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही का प्रतीक है।


बाईट- विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad