पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर क़ी 300 वीं जयंती पर भाजपा मण्डल भंवरपुर में विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एवं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा जी एवं श्री बिहारी अग्रवाल जी उपस्तिथ रहे। उन्होंने अहिल्या बाई होल्कर जी जीवन के पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय इतिहास बहुत से रानिया महारानियों की गाथा गाता है लेकिन एक रानी ऐसी भी है जिसकी कहानी इतिहास के पन्नों में दबी रह गई वह गांव के सामान्य लड़की से महारानी बनी अहिल्याबाई होल्कर है। अहिल्याबाई के पिता मांको जी राव शिंदे गांव के पाटिल हुआ करते थे उसे समय लड़कियों के पढ़ाई लिखाई नहीं दिया जाता था फिर भी माकोजी शिंदे ने उन्हें घर पर पढ़ाया लिखाया। मालवा के राजा मल्हार राव के पुत्र खण्डेराव होल्कर की वधू बनी अहिल्याबाई। 1754 में कुम्हेर के युद्ध में खंडेराव वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं तब अहिल्याबाई होल्कर राज्य का कमान अपने हाथों में लिया। वह अपने पुत्र मलेराव को राज्य से आसन में बैठाया लेकिन वह भी कुछ दिन बाद गंभीर बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गए तब अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष प्रारंभ हुआ। कई युद्ध जीते महिलाओं को सैन्य प्रशिक्षण दिया सड़कों पर पेड़ लगवाए कुए का निर्माण कराया यात्रियों के लिए आराम गृह का निर्माण कराया अहिल्याबाई इंदौर के राजमहल को छोड़कर तीर्थ स्थान महेश्वर के साधारण घर पर में रहने लगी उनका द्वार दीन दुखियों के सदा खुले रहते थे वह सब की मां थी लोग अपनी सारी परेशानियां और दुख लेकर आते थे उनकी नई राजधानी महेश्वर बनी। अहिल्याबाई कई मंदिरों का जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण कराया। पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जनपद सदस्य श्री कृष्ण कुमार पटेल ने का बताया कि अहिल्याबाई के होल्कर को मातोश्री के नाम से जाना जाता है सब उनको अपनी माता मानते थे क्योंकि लोगों के हर दुख परेशानी को दूर करती थी और उनसे नवीन नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी को मार्गदर्शन मिला।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी महामंत्री धर्मेंद्र पटेल उपाध्यक्ष राम सिंह नेगी महामंत्री कमल स्वर्णकार उपाध्यक्ष भोज प्रधान मंत्री दुखनीबाई चौहान मंत्री संतोषी अग्रवाल मंत्री मोहित लाल नायक मीडिया प्रभारी अशोक कुमार चौहान कोषाध्यक्ष सोमनाथ पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव चौधरी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जनक राम चौधरी पूर्व जनपद सदस्य ताराचंद साहू निरंजन साहू गिरधारी लाल नायक जागेश्वर पटेल दुर्योधन पटेल सोहनलाल पटेल हरा लाल राणा संतराम निषाद निरपति पटेल देवलाल बंजारे ओमप्रकाश पटेल बाबूलाल सिदार नरेश कुमार तिवारी कृष्ण कुमार नायक कौशल करसल नंद कुमार सिदार कीर्ति राम बेहरा प्रकाश सिंह परेश्वर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बीपी देवांगन जी जनपद सदस्य का संतोषी अग्रवाल नंदिनी चौहान मधु खुटे और ऋषिकेश पटेल जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए डेविड चौधरी जी ने कहा कि अहिल्या बाई ऐसी वीरांगना थी जिसके पराक्रम शौर्य विवेक से कभी भी पड़ोसी राज्य हमला नहीं कर पाया। उनकी सामाजिक धार्मिक योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता है। कार्यक्रम का अगुवाई महामंत्री धर्मेंद्र पटेल ने किया। संचालन कोषाध्यक्ष सोमनाथ पटेल द्वारा किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.