आज महारानी अहिल्याबाई के 300 जयंती पर नगर पंचायत बसना सभागार में संगोष्ठी और महिला सम्मान का कार्यक्रम रखा गया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आज महारानी अहिल्या बाई के 300 वीं जन्म जयंती पर नगर पंचायत बसना सभागार मे संगोष्ठी एवं महिला सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता ,गुरूजी श्री एन एल भोई जी ने कहा राजमाता पुण्यश्लोक अहिल्या बाई के जीवनी पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डा. खुशबु अग्रवाल जी एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शीत गुप्ता जी ने राजमाता अहिल्या बाई के शासन काल मे आर्थिक ,सामाजिक एवं धार्मिक कार्य पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे शहीद हुए श्री चंदन पोर्ते जी की माता जी श्रीमती फोलोमोती पोर्ते जी एवं श्री चंदन पोर्ते जी पिता जी का एवं स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड नर्स श्रीमती मिनाक्षी नंद जी मितानिन श्रीमती गिरजा नंद जी एवं बसना नगर पंचायत के महिलाओं कर्मचारियों को शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री शीत गुप्ता, बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी वक्ता एन एल भोई जी, महामंत्री सरोज पटेल जी, महामंत्री दिपक शर्मा जी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी जी, उपाध्यक्ष भरत चौधरी जी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जगत जी, उपाध्यक्ष महेंद्र साव जी मंडल मंत्री अरुण स्वणकार जी मंत्री श्रीमती गिरजा नंद जी, मंत्री नरेश चौधरी जी, श्री मुरारी अग्रवाल जी , श्री जितेन्द्र कश्यप जी ,श्री पार्षद आशिष साहू जी , पार्षद श्री महेंद्र सिंह अरोरा जी, पार्षद श्री मुजम्मिल कादरी जी श्री निर्मलदास जी, महिला मोर्चा *उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकाता दुबे जी उमेश बंजारा जी रामनरेश बघेल जी श्री दुलासिदार जी एवं मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.