Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 25, 2025

इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

 इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार  



     

C N I News से अजय नेताम की रिपोर्ट 


तिल्दा नेवरा :  रायपुर ज़िले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 15,000 रुपये का चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है, जिसमें टेबल फैन, वॉल फैन, एल्युमिनियम तार, कूलर मोटर और ग्राइंडर मशीन शामिल हैं।


गिरफ्तार आरोपियों में विजय देवार (32 वर्ष), सूर्या देवार (19 वर्ष), और करिया देवार (35 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 15 देवार पारा के निवासी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सत्यनारायण साहू, जो हेमू कल्याणी चौक के पास अपनी इलेक्ट्रिकल दुकान संचालित करता है, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे उपकरण चुरा लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी की योजना बनाकर दुकान का शटर तोड़कर सामान चुराया और उसे छिपाकर रखा था। पुलिस ने सभी चोरी किए गए उपकरणों को बरामद कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad