सुशासन शिविर ख़ुटेरी में दिव्यांग बच्चों को महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी द्वारा दिया गया सहायक किट।
19 मई को आयोजित सुशासन शिविर खुटेरी (पिथौरा) में 08 दिव्यांग बच्चों को सम्मानीय मुख्य अथिति श्रीमती रुपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद के साथ श्रीमती उषा धृतलहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री ब्रम्हा पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री देवेश निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा, एस डी एम श्री ओंकार ठाकुर, तहसीलदार श्री नितिन ठाकुर, सीईओ श्री चंद्रप्रकाश मनहर पिथौरा,
श्रीमती सुशीला विश्वनाथ मांझी सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी द्वारा सहायक किट प्रदान किया गया, लाभान्वित बच्चों मे प्राथमिक शाला गहनागाँठा से युवराज साहू को लो विजन किट,प्राथ शाला बढ़ईपाली से आदित्य कोसरिया को MR किट, माध्य शाला घोघरा से कु. प्रियंका सेन को वाकर, प्राथ शाला बरतूँगा से कु.संध्या यादव को MR किट, प्राथ शाला घोंच से 1 समीर साहू को वाकर 2 सिद्धार्थ को वाकर, 3 कु.नोमीता को वाकर एवं हाइस्कूल बढ़ईपाली धारणा को लो विजन किट दिया गया. इस अवसर पर विभाग से श्रीमती लक्ष्मी डडसेना बी ई ओ, श्री नरेश पटेल बी आर सी (पिथौरा), श्री अरुण देवता नोडल, श्री सुखदेव बरिहा brp, श्री तेजराम यादव, श्री रोहिणी देवांगन, श्री कौतुक पटेल, श्री गंगा राम चौहान, श्री साहेब लाल नायक, श्री मनोज बरिहा, श्री मोहित पटेल, श्री अभिनंदन नाग आदि उपस्थित थे, आगे 21 मई को सपोस में आयोजित शिविर में लाभान्वित बच्चों को सहायक किट वितरण किया जायेगा..



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.