आधुनिक भारत के निर्माता और देश के दमदार और शानदार रह नुमा रहे पं. नेहरू:- इंद्र साव
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
सिमगा:- देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शोक व्यक्त करते हुए उन्हें दिल से याद किया गया,इस दौरान उनके कार्यों की विधायक इंद्र साव ने प्रशंसा करते हुए उन्हें
भारत के निर्माता और देश के दमदार और उदारवादी नेता की संज्ञा देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
विधायक इंद्र साव ने कहा कि पंडित नेहरू ने छह दशक पूर्व देश के लिए जो कर दिखाया,वो आज का प्रधानमंत्री सोच भी नहीं सकता। पंडित नेहरू जी का सोचने,समझने और काम करने का तरीका शानदार था। वो जनता को सुनाने से अधिक जनता की सुनना पसंद करते थें और यही कारण है कि आज भी देशवासियों के भीतर वो धड़कते हैं। प्रगति, सद्भाव औऱ मोहब्बत में विश्वास रखने वाले देशवासी नेहरू जी को कभी नहीं भूल सकते।
विधायक श्री साव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भारत को विज्ञान,तकनीक और तर्कशीलता का हथियार दिया। सुपर कंप्यूटर, आईआईटी, आईआईएम,एम्स, इसरो, सरकारी कंपनियां, बांध और बिजलीघरों का खाका खींचकर पूरी दुनिया को आश्चर्य चकित कर दिया,जो आज दुनिया के सबसे अच्छे इंजीनियर, डॉक्टर और मैनेजर नेहरू के इन्हीं संस्थानों से निकलकर पूरी दुनिया में प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। नेहरू जी बेहद उदारवादी विचारधारा के थे, वो आज की तरह किसी भी कीमत पर सत्ता पाने के पक्षधर नहीं थे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा, आलोक मिश्रा, रोशन हबलानी, दिवाकर मिश्रा, चंद्रशेखर चक्रधारी, गेन्दू साव, वैभव केसरवानी, नानू सोनी, राजेंद्र वर्मा, मनमोहन कुर्रे, नितिन शुक्ला, मोहन निषाद, विमल शर्मा, पप्पू चौहान मुकेश साहू, रवि ध्रुव, ओम प्रकाश यदु, किरीत वर्मा, खोमेश साहू, गिरिराज चावड़ा सहित शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.