Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 19, 2025

धार्मिक सद्भाव बनाइ रखने हेतु कबीरधाम पुलिस सतर्क - प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 जिला कबीरधाम

दिनांक: 19/05/2025


धार्मिक सद्भाव बनाइ रखने हेतु कबीरधाम पुलिस सतर्क - प्रलोभन देकर  धर्मांतरण का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार



थाना पंडातराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीमाटी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना कवर्धा में प्रस्तुत किए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया कि चर्च परिसर में संचालित एक निजी विद्यालय के पदाधिकारी द्वारा बीमारी ठीक करने, आर्थिक सहायता देने तथा जीवन में सुधार लाने जैसे प्रलोभनों के माध्यम से धर्मांतरण का प्रयास किया गया।


उक्त आवेदन का थाना कवर्धा पुलिस द्वारा गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिक जांच की गई, जिसमें गवाहों के कथन, उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर आरोपी जोस थॉमस, निवासी चर्च परिसर, कवर्धा के विरुद्ध BNS और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी जोस थॉमस को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूर्ण की गई है।


यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कृष्ण कुमार  चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


कबीरधाम पुलिस संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का पूर्ण सम्मान करती है, परंतु जबरन, धोखाधड़ी से अथवा प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना कानूनन अपराध है, तथा ऐसे किसी भी प्रयास को रोका जाना हमारी प्राथमिकता है।


जिला पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक सद्भाव बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें, एवं यदि किसी को इस प्रकार की कोई सूचना या शिकायत हो, तो वह तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

कबीरधाम पुलिस – कानून, आस्था और सामाजिक समरसता की सजग प्रहरी।

CNI NEWS  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad